समय परस्तता


अच्छा करो किसी का , तो कोई बात नही होगी,
छोटा सा थैंक्यू देंगे लोग,फिर मुलाकात नही होगी।
भलायी करोगे सबकी,तो सबके चहेते बन जाओगे,
तारीफ़ होगी तुम्हारी,सब कुछ तुम ही नजर आओगे।
अगर समय बिगड़ा गलती हो गयी,फिर बबाल होगा,
भूल जाएंगे तम्हे तुम गलत होगे,तुम पर सवाल होगा।
भूला देंगे तुम्हारे प्यार को , सारा भरोसा टूट जाएगा,
अच्छाई बांटने वाला गलती पर,तन्हा छूट जाएगा।
रात हुई है आसमा नही टूटा,सूरज फिर जगमगाएग,
गलत कहे साथ दे,ऐसा इन्शान बिरला नजर आएगा।
भूल जाओ गलती उसकी,बस अच्छाई को याद रखो,
साथ निभाओ उसका , उसकी ग़लती में सुधार करो।
                    ✍️ Sonu sharma 

Comments

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular posts from this blog

दृश्य

सावन की छटा (कविता)